संदेश

रोहिणी नक्षत्र में जन्मे नंदलाला श्री कृष्ण

कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष लेख 06-07 सितम्बर 2023 मध्य रात्रि भारतीय पचांग के अनुसार 6 सितम्बर को जन्माष्टमी लग चुकी है  इसलिए गृहस्थ लोग एवं भक्तजन 6 सितम्बर को  तथा वैष्णव महात्मा गण एवं बैरागी गण उदया तिथि को मानते हुये 7 सितम्बर 2023 श्री कृष्ण जन्मोत्सव  मना रहे हैं भगवान श्रीकृष्ण के मुख्य तीर्थ मथुरा वृन्दावन, द्वारिका एवं जगन्नाथपुरी इन स्थानों पर जन्माष्टमी का त्यौहार 7 सितम्बर 2023 को ही मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय मुख्य रूप से भादो मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी तथा सूर्यदेव को सिंह राशि में एवं चन्द्र देव को वृष राशि में होना चाहिए तभी जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम। देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम॥ यह मंत्र अपने आप में कृष्ण का पूरा परिचय देता है, कृष्ण वासुदेव के पुत्र है, महादुष्ट कंश एवं चाणूर को मारने वाले देवकी माता को आनन्द देने वाले हम सबके जगत के गुरू है उनको कोटिश नमन एवं अपने से जोड़े रखें। अयोध्या/लखनऊ 06 सितम्बर 2023ः- भगवान श्रीकृष्ण के नाम का अर्थ आकर्षण है इसलिए कर्षति परमहंसानाम इति कृष्ण...

श्रीमद्भावतगीता जयंती(भगवान श्रीकृष्ण ने 12 महीनों में अपने को मार्गशीर्ष/अगहन मास बताया है)

चित्र
              श्रीमद्भगवतगीता जयंती                       विशेष लेख (श्रीभगवान श्रीकृष्ण ने 12 महीनों में अपने को मार्गशीर्ष/अगहन मास बताया है)     ”बृहत्साम तथा साम्नां गायत्री छन्दसामहम्।       मासानां मार्गशीर्षोडहमृतूनां कुसुमाकरः।।” श्रीभगवान श्रीकृष्ण ने गीता जयंती एवं इस माह की महत्ता का प्रतिपादन अपनी गीता के 10वें अध्याय के 35वें श्लोक में यह कहते हुए किया है  कि "मैं सामवेद के गीतों में बृहत्साम हूं और छन्दो में गायत्री हूं तथा समस्त 12 महीनों में मार्गशीर्ष (अगहन) तथा समस्त ऋतुओं में फूल खिलाने वाली बसंत ऋतु हूं।" इसी माह के शुक्ल पक्ष में भगवान श्रीराम का विवाह भी हुआ था। इसी माघ महीने में आज से 5182 वर्ष पूर्व कुरूक्षेत्र के मैदान में लगभग 45 घड़ी में योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने एकादशी के दिन उपदेश दिया था तथा अगले दिन द्वादशी के दिन से युद्व प्रारम्भ हुआ था   इसमें पांडव पक्ष के योद्वा कुरूक्षेत्र के मैदान में पश्चिम की तरफ मुख किये हुये थे तथा कौरव व...

देश के कई हिस्सो के साथ लखनऊ में रिलीज हुई movie 777 चार्ली

चित्र
लखनऊ सहित देश के अनेक हिस्सों में आज 777 चार्ली मूवी रिलीज हो गई। बाकी पिक्चरों से अलग हटकर यह मूवी कहानी है एक इंसान और डॉगी के बीच के इमोशनल अटैचमेंट और रिलेशनशिप की। डॉग और इंसान की अभूतपूर्व बॉन्डिंग फिल्म का हीरो एक ऐसा अकेला इंसान है जिसको किसी से कोई मतलब नहीं है यहां तक कि अपने से भी  नहीं। इसी बीच उसकी जिंदगी में एक ऐसा डॉगी आता है जिससे किसी और को कोई मतलब नहीं है। जुल्म का सताया हुआ DOG इसी एक अकेले इंसान यानि फ़िल्म के हीरो से मिलता है। और फिर शुरू होती है दोनों के बीच की दिल को छू लेने वाली इमोशनल बॉन्डिंग। जो दर्शकों को एकटक  मूवी को देखने पर मजबूर कर देती है। साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म 777 चार्ली को एक पारिवारिक फिल्म कहा जा सकता है। क्योंकि इसमें ऐसा कुछ नहीं है जो फैमिली के साथ ना देखा जा सके। फिल्म की पूरी कहानी डॉग और हीरो के बीच के प्यार भरे इमोशंस को दिखाती है। फिल्म देख कर रोते हैं दर्शक फिल्म को दर्शक कितना पसंद करेंगे, और यह कितना बिजनेस करेगी, यह किसी फिल्म को नापने का अलग पैमाना हो सकते हैं। लेकिन फिल्म की सफलता उन दर्शकों के मु...

छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोहा

चित्र
 विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में डैनमस डिजायर अकेडमी द्वारा कला मण्डपम लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां करीब 100 से अधिक बच्चों ने अपनी नृत्य तथा गायन प्रतिभा की प्रस्तुति की। इस दौरान स्मृति चिन्ह देकर कई लोगों को सम्मानित किया गया। अनीता सहगल "वसुंधरा" को किया सम्मानित जानी-मानी एंकर एवं सामाजिक कार्यकत्री अनीता सहगल "वसुंधरा"के सम्मान खजाने में एक और सम्मान प्रतीक जुड़ गया। एनजीओ द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह तथा शाल देकर सम्मानित किया गया।     इस दौरान अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने वाले          चयनित बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। जिनमें        से  कुछ के चित्र उपलब्ध है कार्यक्रम का संचालन प्रख्याति एंव राहुल ने किया। दिव्यांग बच्चों द्वारा की गई प्रस्तुति को कार्यक्रम में काफी सराहना मिली। डैनमस डिजायर अकेडमी द्वारा कला मण्डपम लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन गत शुक्रवार को किया गया।  इसमें ...

लखनऊ में रिलीज हुई हिंदी फिचर फिल्म"जूनी द लास्ट प्रेयर"

चित्र
लखनऊ। आज देश के कई हिस्सों के साथ लखनऊ में भी "जुनी द लास्ट प्रेयर" फिल्म रिलीज हुई। समाज में बढ़ते दहेज उत्पीड़न को रोकने के लिए बनाए गए कानून का दुरुपयोग होने पर क्या होता है, इसी को कहानी के रूप में फिल्माया गया है।इसमें दिखाया गया है कि जिस तरह गेहूं के साथ घुन भी पिस जाता है।उसी तरह लोग कानून का दुरुपयोग करने का तरीका भी निकाल लेते है।ऐसे ही विषय पर आधारित हैरत अंगेज़ कहानी को समेटे फिल्म "जूनी द लास्ट प्रेयर"आज लखनऊ के पीवीआर यूनाइटेड आलमबाग में रिलीज हुई।  दहेज विरोधी कानून 498 दहेज की कुप्रथा को रोकने के लिए बनाया गया था। इस एक्ट के अंतर्गत 498ए दहेज के लिए उत्पीड़न करने की धारा है। दहेज मांगना और उसके लिए प्रताड़ित करना कानून की नजर में अपराध तो है ही, साथ में समाज भी इसे उचित नहीं मानता है। इसी मुद्दे के आसपास घूमती ज्वलंत फिल्म जूनी द लास्ट प्रेयर का  दर्शकों  को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। जो कि आज लखनऊ के पीवीआर आलमबाग में रिलीज हुई। इस फिल्म के हीरोअनुराग शर्मा का भगवान के ऊपर विश्वास हालात बदलने के साथ डगमगाता रहता...

स्ट्रीट वेंडर वेलफेयर सोसाइटी ने किया जागरूकता कैंप का आयोजन

चित्र
लखनऊ। स्ट्रीट वेंडर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जागरूकता कैंप का आयोजन लखनऊ जनपद में किया गया इस अवसर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री लोन योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। लखनऊ के चौक स्थित लोहिया पार्क में डूडा के सहयोग से स्ट्रीट वेंडर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जागरूकता कैंप लगाया गया। जिसके अंतर्गत लोगों को पीएम लोन के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें यह बताया गया कि जिन लोगों का ₹10000 का लोन क्लोजअप हो चुका है उन्हें और आवश्यकतानूरूप ₹20 हजार का लोन कैसे प्राप्त हो सकता है।  इस अवसर पर संस्था से जुड़े कई कर्मियों का सम्मान भी किया गया तथा उन्हें ड्रेस आदि वितरित की गई। कार्यक्रम में डूडा की तरफ से प्रबंधक आशीष कुमार सिंह तथा सामुदायिक आयोजक राहुल सिंह के अलावा सोसाइटी के नगर अध्यक्ष ब्रम्ह प्रकाश अवस्थी, नगर उपाध्यक्ष राजू रस्तोगी, नगर कोषाध्यक्ष विजय बहादुर,चौक इकाई के अध्यक्ष दिलीप यादव, दुबग्गा इकाई के अध्यक्ष शिव कुमार रावत तथा उपाध्यक्ष पप्पू साहू,पारा इकाई की विमला तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।